गर्भवती होने का पता चलने के 17 घंटे बाद ही ऑस्ट्रेलिया में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
एक 20-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दावा किया है कि गर्भवती होने का पता चलने के 17 घंटे बाद ही उसने बच्चे को जन्म दिया। महिला के अनुसार, वज़न बढ़ने पर उसे लगा था कि तनाव के चलते ऐसा हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, इसे 'क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी' कहते हैं जिसमें कभी-कभी प्रसव तक भी पता नहीं चलता कि महिला गर्भवती है।
read more at Hindustan Times


