Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, ₹81000 तक होगी सैलरी

short by Himanshu / on Tuesday, 28 July, 2026
पटना हाईकोर्ट ने 68 एक्स-कैडर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए स्नातक और कंप्यूटर डिप्लोमा धारक 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 के तहत प्रतिमाह ₹25,500-81,100 तक वेतन मिलेगा।