कुश्ती लड़ते-लड़ते पहलवान ने मैदान में तोड़ दिया दम, जम्मू-कश्मीर का वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान लड़ते-लड़ते सोनू नामक पहलवान मैदान में ही बेसुध होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वार्षिक दंगल में फाइनल मुकाबला जालंधर के पहलवान सोनू और दिल्ली के रिंकू के बीच चल रहा था तभी घटना हुई। आयोजकों ने प्रतियोगिता को बीच में ही रोक दिया।
read more at ABP न्यूूज़


