यूपी में युवक को चोर समझकर भीड़ ने डंडों से पीटा, अगले दिन हुई मौत; नीला पड़ गया था शरीर
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में रविवार को लोगों ने एक युवक को चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई की जिसकी अगले दिन मौत हो गई। एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक लोगों के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नज़र आ रहा है। युवक के भाई ने कहा, "मेरे भाई का शरीर नीला पड़ गया था। हमें न्याय मिलना चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
read more at इंडिया टीवी हिंदी


