Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एस बद्रीनाथ ने श्रेयस को बताया IPL के बेहतरीन कप्तानों में से एक, धोनी-रोहित से रखा पीछे

short by Himanshu / on Friday, 20 March, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने श्रेयस अय्यर को एक आईपीएल कप्तान के तौर पर सराहा है। उन्होंने कहा कि अगर बेहतरीन कप्तानों की सूची बनाई जाए तो उसमें वह एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बाद श्रेयस को रखेंगे। बकौल बद्रीनाथ, अय्यर ने धोनी-रोहित जितने आईपीएल खिताब नहीं जीते हैं पर उनकी कप्तानी काफी प्रभावी रही है।
read more at Times Now