कंगना रनौत के साथ राणा दग्गुबाती ने किया 'स्केरी पिक्चर' का एलान
नई दिल्ली में हाल ही में हुए 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में राणा दग्गुबाती ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की जिसमें वह बतौर निर्माता काम करने वाले हैं और अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने बताया कि वह 'स्केरी पिक्चर' नाम की भूतिया फिल्म बना रहे हैं। इसका निर्देशन तेलुगू फिल्म निर्माता और अभिनेता रवि बाबू करेंगे।
read more at Newsbytesapp


