बिग बी ने पापा से कहा था कि बेटे के बाल कटवाने की चिंता न करो, वह सिनेमा में है: अंगद
अभिनेता अंगद बेदी ने बताया है, "फिल्म 'पिंक' की स्क्रीनिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने मेरे पिता (बिशन सिंह बेदी) से कहा था कि 'आपका बेटा सिनेमा में आने के लिए ही बना है, उसके बाल कटवाने की चिंता मत करो'।" अंगद ने बताया था कि उनके बाल कटवाने के बाद पिता ने उनसे 15-वर्षों तक बात नहीं की थी।


