अभिनेता अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में भर्ती, पत्नी और बेटे की तबीयत भी खराब
ऐक्टर अर्जुन बिजलानी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अर्जुन ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान की भी तबीयत खराब है। अर्जुन ने बताया, "नेहा को बुखार है। मैं बस यही चाहता हूं कि सब जल्द ठीक हो जाएं।"
read more at इंडिया टीवी


