टीवी ऐक्ट्रेस सुभाषिनी अपने घर पर मृत मिली, इसी महीने होनी थी शादी की सालगिरह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धारावाहिक 'कायल' फेम तमिल टीवी ऐक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम सोमवार को चेन्नई में अपने घर पर मृत मिली। सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की थी और 2012 में उन्होंने फिल्म 'इनी अवन' से करियर की शुरुआत की थी। बकौल रिपोर्ट्स, मौत से पहले पति से उनका झगड़ा हुआ था और 21 अप्रैल को उनकी शादी की सालगिरह होती।
read more at Times Now नवभारत


