Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिता सचिन की तरह अर्जुन तेंदुलकर को भी पसंद है भारी बैट, बताया दोनों के बैट का वज़न

short by खुशी / on Thursday, 19 March, 2026
लखनऊ सुपरजायंट्स ने X पर ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर के बीच बातचीत का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन, पंत को बताते हैं कि वह 1,220 ग्राम का बैट इस्तेमाल करते हैं। अर्जुन बताते हैं, "पापा (सचिन तेंदुलकर) तो...1310-1315 ग्राम के बैट से खेलते थे।" बकौल अर्जुन, वह खुद कभी 1200 ग्राम से हल्का बैट इस्तेमाल नहीं करते।