BHIM ऐप से ₹5,000 तक के पेमेंट पर नहीं डालना होगा UPI पिन, बायोमेट्रिक से कर सकेंगे पेमेंट
NPCI की सहायक कंपनी NBSL ने BHIM पेमेंट्स ऐप पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब BHIM ऐप यूज़र्स ₹5,000 तक के ट्रांज़ैक्शन फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें हर बार UPI पिन डालने की ज़रूरत नहीं होगी। हालांकि, ₹5,000 से ऊपर के ट्रांज़ैक्शन के लिए UPI पिन ज़रूरी रहेगा।
read more at ABP न्यूज़


