Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज ठाकरे का प्रशंसक हूं, उन्हें उद्धव के साथ नहीं जाना चाहिए: महाराष्ट्र के मंत्री

short by रघुवर झा / on Saturday, 3 May, 2025
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के एकसाथ आने की खबरों पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री व शिवसेना नेता योगेश कदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं राज ठाकरे का बड़ा प्रशंसक हूं और बचपन से ही उनके भाषण सुनता आ रहा हूं। राज ठाकरे जैसे व्यक्ति को उद्धव जी के साथ नहीं जाना चाहिए।"