भाई पर कमेंट से नाराज़ महिला ने चाकू मारकर की नई नवेली देवरानी की हत्या, टंकी में फेंकी लाश
इंदौर (एमपी) में रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाई पर किए गए कमेंट से नाराज़ पार्वती नामक महिला ने अपनी देवरानी वंदना की चाकू मारकर हत्या कर दी। पार्वती ने वंदना के गले पर चाकू से दो बार वार किए और शव पानी की टंकी में डाल दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदना की 24 दिन पहले ही लव-मैरिज हुई थी।
read more at इंडिया टीवी


