Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल ने सीरिया की 80% सामरिक सैन्य संपत्तियां कीं नष्ट

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 12 December, 2024
इज़रायल ने सीरिया के बशर अल-असद शासन के समय बनाए गए सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए उन्हें नष्ट कर दिया है। आईडीएफ ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन बशान एरो' के तहत की गई जो 48-घंटे तक चली। इस ऑपरेशन में असद शासन के दौर की लगभग 80% सामरिक सैन्य संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया।