गिरावट के साथ बाज़ार बंद, आज निवेशकों को लगा ₹1.65 लाख करोड़ का झटका
भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 382 अंक टूटकर 76,132.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 118.55 अंक गिरकर 23,779.15 के स्तर पर आ गया। वहीं, आज की गिरावट में निवेशकों को ₹1.65 लाख करोड़ का झटका लगा और BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर ₹486.61 लाख करोड़ हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


