5 साल से चल रही फर्ज़ी अदालत का गुजरात में हुआ भंडाफोड़, जज-वकील समेत सबकुछ था 'नकली'
गांधीनगर (गुजरात) में पुलिस ने कम-से-कम 5-साल से चल रही फर्ज़ी अदालत का भंडाफोड़ किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक शख्स द्वारा अपने ऑफिस में खोले गए फर्ज़ी न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) में जज-वकील समेत पूरा स्टाफ फेक था। पुलिस के अनुसार, शख्स ने खुद को जज बताकर ज़मीन संबंधी एक मामले में आदेश पारित किया था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


