भारत में बैन किए जाने के 36 साल बाद बिक्री के लिए उपलब्ध हुई सलमान रुश्दी की 'द सैटेनिक वर्सेस'
बुकर पुरस्कार विजेता लेखक सलमान रुश्दी की विवादित किताब 'द सैटेनिक वर्सेस' को दिल्ली के बहरीसन्स बुकसेलर्स के पास बिक्री के लिए रखा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार ने अक्टूबर-1988 में किताब पर प्रतिबंध लगाया था। डेढ़ महीने पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 'प्रतिबंध की अधिसूचना उपलब्ध नहीं होने' का हवाला देकर इसकी बिक्री की अनुमति दी थी।


