भारतीय छात्र ने जीती मेमोरी लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप, 13.50 सेकेंड्स में 80 अंक किए याद
भारत के 20 वर्षीय छात्र विश्वा राजकुमार ने 'मेमोरी लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप' जीती है। इस ऑनलाइन चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को अंकों, शब्दों और छवियों सहित अलग-अलग चीज़ों को याद करना था। इसकी सबसे कठिन चुनौतियों में से एक में स्क्रीन पर प्रदर्शित 80 रैंडम अंकों को क्रम में याद करना था जिन्हें राजकुमार ने 13.50 सेकेंड्स में याद कर लिया।
read more at Hindustan Times


