Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में आज से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, ज़ब्त होंगे वाहन व लगेगा जुर्माना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 July, 2025
दिल्ली में 1 जुलाई से 10-वर्ष पुराने डीज़ल वाहनों और 15-वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे लगाए गए हैं जो इनकी पहचान कर प्रवर्तन टीम को अलर्ट भेजेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाली ऐसी गाड़ियां ज़ब्त होंगी व चार पहिया मालिकों पर ₹10,000 और दोपहिया वाहन मालिकों पर ₹5,000 जुर्माना लगेगा।