14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, यूथ ODI में जड़ा सबसे तेज़ शतक
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट का सबसे तेज़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 14 साल के वैभव ने शनिवार को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 13 चौके और 10 छक्कों की बदौलत 78 गेंदों पर 143 रन बनाए।
read more at CricTracker हिंदी


