विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर एनकाउंटर में मारा गया
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को साल 2019 के दौरान हिरासत में लेने का दावा करने वाले पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। शाह की दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) के साथ एनकाउंटर में गोली लगने से मौत हुई। इसमें पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की भी मौत हुई है।
read more at ABP न्यूज़


