Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई हुए गिरफ्तार, किसान को गोली मारने का है आरोप

short by Himanshu / on Wednesday, 15 July, 2026
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत दो लोगों को छतरपुर (मध्य प्रदेश) में ज़मीन विवाद को लेकर कथित मारपीट और गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शालिग्राम पर मोती कुशवाहा नामक किसान पर गोली चलाने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था।