Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई सीटों पर कम अंतर से हारे, यह हैरानी की बात हैं: हरियाणा चुनाव परिणाम पर भूपेंद्र हुड्डा

short by सुनील गुप्ता / on Tuesday, 8 October, 2024
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने कहा, "हम बहुत सारी सीटों पर थोड़े-थोड़े वोट से हारे हैं। नतीजे हैरान करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "मतगणना के दौरान कई जगहों से शिकायतें मिलीं...हम इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलेंगे और बात करेंगे।"
read more at ANI