क्या है एंटीगुआ के मौसम का पूर्वानुमान जहां आज खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश का मैच?
टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मैच में आज एंटीगुआ में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। एक्यूवेदर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक किसी भी समय छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।


