Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऊंट पर बैठकर संसद के लिए निकले राजस्थान के सांसद राजकुमार रोत, पुलिस ने बीच में रोका

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 25 June, 2024
बांसवाड़ा (राजस्थान) के सांसद राजकुमार रोत मंगलवार को लोकसभा में अपने पद की शपथ लेने के लिए ऊंट पर बैठकर निकले लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इसको लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। रोत ने कहा, "प्रशासन की मानसिकता हमें गलत लगी। इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाएंगे।"