Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में एक और भारतीय छात्रा की हुई मौत, वजह अभी साफ नहीं

short by श्वेता यादव / on Friday, 20 June, 2025
कनाडा के कैलगरी यूनिवर्सिटी में एक भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की अचानक मौत हो गई है। तान्या की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। वैंकूवर में भारत के कॉन्सुलेट ने गुरुवार को बताया कि वह तान्या के अचानक हुए निधन से दुखी हैं। बकौल कॉन्सुलेट, हम अधिकारियों के संपर्क में हैं व शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता देंगे।