अयोध्या के राम मंदिर में अब भगवा की जगह पीले रंग के वस्त्र पहन रहे पुजारी
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में पुजारी अब पीले रंग की (पीतांबरी) धोती के साथ उसी रंग का कुर्ता और पगड़ी पहन रहे हैं। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, नया ड्रेस कोड 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है। गौरतलब है कि पहले राम लला के गर्भगृह में मौजूद पुजारी भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे।
read more at भाषा


