Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US कोर्ट में आरोपी निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के मामले में कबूला अपना जुर्म

short by Priyanka Verma / on Saturday, 14 February, 2026
अमेरिकी अदालत में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने 3-आपराधिक मामलों में जुर्म कबूल किया है। उसने हत्या की सुपारी देने, हत्या की साज़िश और मनी लॉन्डरिंग की साज़िश के आरोप स्वीकार किए। निखिल को 2024 में अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के बाद ब्रुकलिन जेल में रखा गया है।