BRICS समिट को लेकर दिल्ली के 300 किमी दायरे में गैर नियमित उड़ानों पर लगी रोक
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, BRICS समिट के लिए 11-13 सितंबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट और 300-किलोमीटर के दायरे में आने वाले एयरपोर्ट्स पर खास उड़ान पाबंदियों के तहत गैर-नियमित उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इस दौरान सफदरजंग एयरपोर्ट और रोहिणी हेलीपैड बंद रहेंगे। आम मुसाफिरों के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स, वीआईपी और इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
read more at Times Now नवभारत


