Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
फाउंडर ने 9वीं पास टैक्सी ड्राइवर को बनाया अपना पहला कर्मी, 10 साल में बना कंपनी का बड़ा अफसर
short by खुशी / on Saturday, 8 August, 2026
हैदराबाद की एक टेक कंपनी के फाउंडर श्रवंत गजुला ने लिंक्डइन पर बताया है कि उन्होंने 10-साल पहले नौंवी पास, अंग्रेज़ी न जानने वाले और अनुभवहीन एक टैक्सी ड्राइवर को अपनी कंपनी का पहला कर्मचारी नियुक्त किया था। उन्होंने बताया, "मुझे उसमें ईमानदारी-लगन दिखी...उसे इंग्लिश-स्पीकिंग क्लास दिलाई, काम सिखाया...आज वह प्रोक्योरमेंट विभाग का प्रमुख है...पूरे भारत में कामकाज संभालता है।"
read more at Hindustan Times