लोकसभा में लड़खड़ाकर गिरे सांसद राज राम को संभालने दौड़े अखिलेश यादव
18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को काराकाट (बिहार) के सांसद राजा राम सिंह लड़खड़ाकर गिर गए और उनके नज़दीक बैठे सपा प्रमुख व कन्नौज (यूपी) से सांसद अखिलेश यादव उन्हें संभालने दौड़े। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा प्रवक्ता मनोज काका ने इस पर कहा, "अखिलेश यादव जी संवेदनाओं के महासागर हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


