Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अश्वेत बच्चा पैदा होने पर अमेरिका में श्वेत महिला ने IVF क्लिनिक पर दायर किया मुकदमा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 20 February, 2025
दो साल पहले इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ) के ज़रिए गर्भवती हुई एक श्वेत महिला ने अश्वेत बच्चे को जन्म देने के बाद अमेरिका के जॉर्जिया में आईवीएफ क्लिनिक पर मुकदमा दायर किया है। दरअसल, महिला और उसका स्पर्म डोनर दोनों श्वेत थे। महिला का दावा है कि क्लिनिक ने उसके भ्रूण को किसी अन्य के भ्रूण से बदल दिया था।