क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ऐप क्रेड का राजस्व 2023-24 में 66% बढ़कर ₹2473 करोड़ हुआ
क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ऐप क्रेड का राजस्व वित्त वर्ष 2023-24 में 66% बढ़कर ₹2,473 करोड़ रहा। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि परिचालन घाटा वित्त वर्ष 2022-23 के ₹1,024 करोड़ से 41% कम होकर वित्त वर्ष 2023-24 में ₹609 करोड़ रह गया। क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह के अनुसार, उन्हें इन नतीजों का भरोसा था।
read more at भाषा


