Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के अस्पताल में लगी आग, 9 नवजात समेत 58 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

short by Shikha Tomar / on Friday, 4 September, 2026
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन अस्पताल के एनआईसीयू में शुक्रवार तड़के करीब 2:10 बजे आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, 9-नवजात बच्चों समेत करीब 58-मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
read more at X