गंदी झील में शूट किया था 'कसौटी...' का सीन, बच्चे वहां शौच कर रहे थे: श्वेता तिवारी
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि धारावाहिक 'कसौटी ज़िंदगी की' (2001-2008) का एक सीन गंदी झील में शूट किया गया था। उन्होंने बताया, "उस सीन में हमें झील में पूरी रात बितानी थी। सुबह कुछ बच्चे झील के किनारे शौच कर रहे थे। मैंने वहां सांप को भी देखा था।"


