MP के इस ज़िले में बदले जाएंगे उर्दू शब्द वाले 54 गांवों के नाम, सीएम यादव ने किया एलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास ज़िले के 54 गांवों के नाम बदलने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "लंबे समय से उर्दू शब्द वाले गांवों के नाम बदलने की योजना सरकार के सामने प्रस्तावित है।" मुरादपुर को मुरलीपुरा, हैदरपुर को हीरापुर, शमशाबाद को श्यामपुर और इस्माइल खेड़ी को ईश्वर करने की मांग की गई है।
read more at ABP न्यूूज़


