Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा जो हनी सिंह के एल्बम में गाना गाकर रातोंरात हुईं वायरल?

short by अपर्णा / on Tuesday, 25 February, 2025
सिंगर-रैपर हनी सिंह के नए गाने 'मैनिएक' में भोजपुरी बोल गाकर रागिनी विश्वकर्मा रातोंरात चर्चा में आ गई हैं। गौरतलब है, रागिनी पहले यूपी-बिहार में गांव-गांव घूमकर ढोलक-हारमोनियम बजाते हुए भोजपुरी गाने गाया करती थीं और सोशल मीडिया पर अपनी रील्स शेयर करती थीं। रागिनी ने कहा, "सपने में भी नहीं सोचा था कि हनी पाजी के साथ गाना गाऊंगी।"