महाराष्ट्र में रेलवे फाटक तोड़कर पटरी पर पहुंचा ट्रक, ट्रेन ने मारी टक्कर; उड़े परखच्चे
जलगांव (महाराष्ट्र) में शुक्रवार सुबह एक ट्रक रेलवे फाटक तोड़कर पटरी पर पहुंच गया और तेज़ रफ्तार से सामने से आ रही अंबा एक्सप्रेस (मुंबई-अमरावती) ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के दो टुकड़े हो गए और उसका आगे का हिस्सा रेलवे इंजन से चिपक गया। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at इंडिया टीवी


