IOB का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76% बढ़कर ₹1,111 करोड़ हुआ
इंडियन ओवरसीज़ बैंक (आईओबी) का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध लाभ 76% बढ़कर ₹1,111 करोड़ हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में ₹633 करोड़ रहा था। आईओबी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर ₹8,866 करोड़ हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹7,568 करोड़ थी।
read more at भाषा


