पैनासोनिक ने भारत में वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर सेगमेंट से बाहर निकलने का किया फैसला
जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैनासोनिक ने भारत में वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर सेगमेंट से बाहर निकलने का फैसला किया है। बकौल कंपनी, वह भारत में अपने टीवी, एयर कंडीशनर और अन्य उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस फैसले के बाद गुरुवार को व्हर्लपूल के शेयरों में 5% से अधिक जबकि वोल्टास के शेयरों में 2% से अधिक की तेज़ी देखी गई।
read more at Moneycontrol


