महान फुटबॉलर पेले की 1958 की विश्व कप जर्सी होगी नीलाम, ₹57 करोड़ है कीमत
ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रहे पेले की 1958 फीफा विश्व कप की जर्सी नीलाम की जा रही है। सोथबी नामक नीलामीघर इसका आयोजन करवा रहा है और इसकी अनुमानित कीमत $6 मिलियन यानी लगभग ₹57 करोड़ बताई जा रही है। गौरतलब है, ब्राज़ील के पेले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 3 बार (1958, 1962, 1970) फीफा वर्ल्ड कप जीता।
read more at NewsBytes हिन्दी


