Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 12 IAS, 91 IPS और 142 RAS अधिकारियों का किया तबादला

short by खुशी / on Saturday, 19 July, 2025
राजस्थान सरकार ने शनिवार शाम बड़ा फेरबदल कर एकसाथ कई अधिकारियों का तबादला कर दिया। राजस्थान कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, 12 आईएएस अधिकारियों, 91 आईपीएस अधिकारियों और 142 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा चौहटन (बाड़मेर) की उपखंड अधिकारी व आरएएस अफसर कुसुम लता चौहान को पदस्थापन प्रतीक्षा पर रखा गया है।