Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 41 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, आगरा SDM को बनाया गया प्रयागराज का ADM

short by अपर्णा / on Wednesday, 5 March 2025
यूपी सरकार ने बुधवार को 41 पीसीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की। सूची के मुताबिक, आगरा एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को अपर ज़िलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति) प्रयागराज बनाया गया है। वहीं, देवरिया एडीएम गौरव श्रीवास्तव को अपर ज़िलाधिकारी सिद्धार्थनगर, पूर्णिमा सिंह को अपर ज़िलाधिकारी बरेली और भानु यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर बनाया गया है।