उधर ट्रंप टैरिफ लगा रहे थे इसलिए यहां रात 2 बजे तक संसद चला रहे थे PM: इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका द्वारा भारत पर 26% टैरिफ लगाने के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए रात 2 बजे तक संसद चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "वक्फ (संशोधन) विधेयक लोगों का ध्यान भटकाने के लिए...एक प्रायोजित कार्यक्रम था।" बकौल प्रतापगढ़ी, इसके लिए मुसलमानों के कंधे का सहारा लिया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


