आज़म खान की ज़मानत के खिलाफ SC पहुंची ईडी, कोर्ट बोला- आसमान नहीं टूट पड़ेगा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सपा नेता आज़म खान को मिली अंतरिम ज़मानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने ज़मानत पर रोक लगाने की मांग की लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा, “उन्हें अंतरिम ज़मानत पर रहने दीजिए, आसमान नहीं टूट पड़ेगा।” मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
read more at Abplive


