27 साल का इंतज़ार हुआ खत्म! यूपी में 59 साल की उम्र में सरकारी टीचर बना शख्स
बागपत (यूपी) के 59-वर्षीय विजय कुमार शर्मा ने 27-साल के लंबे इंतज़ार के बाद TGT संस्कृत शिक्षक के पद पर चयन हासिल किया है। 59-साल 8-महीने की उम्र में उन्हें सरकारी नौकरी मिली है और 22-सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति-पत्र सौंपा। शर्मा लंबे समय से प्राइवेट संस्थानों में पढ़ाते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे।
read more at Livehindustan


