कोलकाता रेप-हत्या मामले के बाद केंद्र ने राज्यों को सुझाए डॉक्टरों की सुरक्षा के उपाय
कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग के बीच केंद्र ने सभी राज्यों को कुछ सुरक्षा उपाय सुझाए हैं। इनमें ज़िला कलेक्टरों के साथ सुरक्षा ऑडिट, संविदा कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन, रात में नियमित पेट्रोलिंग, अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे व लाइट की व्यवस्था की समीक्षा शामिल है।


