हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया
हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) राज्य सरकार ने 4% बढ़ा दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "एचआरटीसी कर्मचारियों को दीपावली के पावन अवसर पर उनका वेतन निर्धारित समय से 4 दिन पूर्व प्रदान कर दिया जायेगा।" मुख्यमंत्री ने शनिवार को एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती समारोह में यह घोषणा की।
read more at हिन्दुस्तान


