दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच लिया फैसला, 50% सरकारी कर्मी करेंगे WFH
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने 50% सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) देने का फैसला लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार सुबह बताया, "प्रदूषण कम करने के लिए...सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। इसके कार्यान्वयन के लिए सचिवालय में आज दोपहर अधिकारियों संग बैठक होगी।"
read more at इंडिया टीवी


