Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

64 वर्षीय वेटलिफ्टर 'नानी' ने घुटनों के दर्द से तय किया गोल्ड मेडल जीतने का सफर

short by तान्या झा / on Sunday, 22 September, 2024
लखनऊ निवासी 64-वर्षीय प्रभा तिवारी वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए बेटी के प्रोत्साहित करने पर उन्होंने जिम जाना शुरू किया था। उन्होंने कहा, "शुरू में हिचक थी...लोग कहेंगे 'बुढ़ापे में जिम जा रही हैं', 'हाफ पैंट पहनती हैं' लेकिन बच्चों ने इसपर ध्यान न देने को कहा।"